हरियाणा में 31 मई तक मौसम रहेगा परिवर्तनशील, 28 से 31 मई तक बरसात के आसार

हिसार, Haryana Mausam News | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में मौसम 31 मई तक परिवर्तनशील बना रहेगा. इस दौरान उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है. बीच- बीच में हल्के बादल छाने तथा हवाएं चलने के भी आसार बने हुए हैं.

badal cloud

28 मई की रात से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा, जिससे मौसम में बदलाव नजर आएगा.

दिन के तापमान में गिरावट संभव

29 और 30 मई के दौरान प्रदेश के अधिकतर इलाकों में हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं- कहीं बूंदाबांदी व हल्की बरसात की संभावना है. इससे दिन के तापमान में गिरावट होगी, लेकिन रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

31 मई तक बरसात के आसार

मौसम विभाग ने 28 से 31 मई तक प्रदेश में बरसात की संभावना जताई है. इस दौरान लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है. नौतपा के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. आज बुधवार को प्रदेश के 14 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, चरखी दादरी, भिवानी, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में बरसात के आसार जताए गए हैं. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.

यह भी पढ़े -  सिरसा, हिसार समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, हरियाणा मौसम विभाग ने दी चेतावनी

तापमान में दर्ज हुई बढ़ोतरी

मंगलवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा. सिरसा जिला 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा. बीते 24 घंटे में प्रदेश के लगभग सभी जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई. सबसे ज्यादा इजाफा मेवात में देखने को मिला, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 36.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts