हरियाणा में तीसरी बार मौसम लेगा यू- टर्न, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी; पढ़ें आज की ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है. साथ ही, बारिश की आशंका बना हुई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मार्च में हरियाणा में मौसम 3 बार खराब होगा. इसका कारण सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बताया जा रहा है. 10 मार्च की रात दूसरा पश्चिमी विक्षोभ आ गया है, जिससे बूंदाबांदी के आसार हैं. 11 मार्च से अब तीसरी बार विक्षोभ 15 मार्च को सक्रिय होगा.

Barish Weather

मौसम का बदलेगा मिजाज

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 13 तारीख तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद, मौसम फिर से यू- टर्न लेगा और राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना बनेगी. 13 और 14 मार्च को 12 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में बारिश की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार की नई योजना, 10 साल प्राकृतिक खेती करने वालों को मिलेगी सरकारी जमीन

गर्मी की भी हो रहा एहसास

दूसरी तरफ कुछ जिले ऐसे भी हैं जहां गर्मी महसूस होने पर लोगों को पंखे चलाने पड़े. इस बदलाव से मौसम वैज्ञानिक भी हैरान हैं. कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण रात और दिन में बादल छाए हुए हैं और हवा भी ज्यादा नहीं चल रही है. यही कारण है कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. बरसात के बाद मौसम में फिर से बदलाव आएगा.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.