चिलचिलाती गर्मी के लिए दिल्ली वाले रहे तैयार, आज से चढ़ेगा पारा; पढ़ें IMD की लेटेस्ट रिपोर्ट

नई दिल्ली | राजधानी दिल्ली- NCR इलाके में धीरे- धीरे सर्दी सिमटना शुरू हो चुकी है और गर्मी की आहट महसूस की जा रही है. ऐसे में यहाँ के लोगों के लिए एक परेशानी भरी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अब तक लोग सर्दी के मौसम की विदाई के साथ ठंडी हवाओं और बादलों की आवाजाही की वजह से सुहावने मौसम का आनंद ले रहे थे, लेकिन अब आज से उन्हें भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

Garmi 2

आज ऐसा रहेगा वेदर

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से आज राजधानी का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जारी किया गया है. वहीं, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है. आज 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार जताए गए हैं.

आगे और बढ़ेगा पारा

भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर आरके जेनामणि ने जानकारी दी कि आज राजधानी दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके साथ, बादलों की आवाजाही भी होती रहेगी. इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी. ऐसा ही मौसम गाजियाबाद, नोएडा और गुरुग्राम का भी रहेगा. दिल्ली- एनसीआर क्षेत्र में तापमान में बढ़ोतरी का दौर शुरू हो जाएगा. 12 या 13 मार्च तक यहां का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है. रात के तापमान में भी धीरे- धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, मौसम विभाग ने लोगों को किया सतर्क

रात के तापमान में भी होगी बढ़ोतरी

वर्तमान में जहां रात का तापमान फिलहाल 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा है, वहीं आने वाले दिनों में यह 17 से 18 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है. हालांकि, अभी भी रात में हल्की सर्दी महसूस हो रही है, लेकिन जैसे- जैसे तापमान में इजाफा होगा, रात में भी गर्मी महसूस होना शुरू हो जाएगी. 9 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, लेकिन उसका असर दिल्ली- एनसीआर पर भी होता हुआ नजर नहीं आ रहा है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts