मौसम विभाग ने जारी किया हरियाणा के इन तीन शहरों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

हिसार | जुलाई का महीना खत्म होते- होते मानसून एक बार फिर से हरियाणा में सक्रिय होता नजर आ रहा है. बंगाल की खाड़ी से आने वाली मानसूनी हवाएं फिर से प्रदेश में सक्रिय हो गई हैं. मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर भारत से अपनी सामान्य स्थिति में आ गई है इस कारण प्रदेश में अगले 2 से 3 दिन अच्छी बारिश होने की संभावना बनी हुई है. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा प्रदेश के 3 शहरों हिसार, सिरसा और फतेहाबाद में आज भारी बारिश का अलर्ट किया गया है.

BARISH

आगे ऐसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर मदनलाल खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि आज हिसार और सिरसा में बारिश की संभावना बनी हुई है. 2 अगस्त तक प्रदेश में मानसून की सक्रियता देखने को मिलेगी. बता दें कि हिसार जिले में अबकी बार सामान्य से 42% कम बारिश हुई है. वहीं, सिरसा जिले में भी 19% कम बारिश दर्ज की गई. हिसार और सिरसा जिले में पारा 40 डिग्री के ऊपर चल रहा है. रविवार को हिसार जिले का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 40.4 डिग्री और 29.9 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में कमजोर पड़ा मानसून, अगले 7 दिन बारिश से राहत; सितंबर में फिर बदलेगा मौसम

बिजली की खपत में हुई बढ़ोतरी

हिसार जिले में तापमान में बढ़ोतरी होने के चलते उमस भी बढ़ गई है और बिजली की खपत भी चार गुना ज्यादा बढ़ चुकी है. इस कारण बिजली विभाग को कट लगाने पड़ रहे हैं. कम बारिश के चलते धान के खेत सूख रहे हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts