चंडीगढ़ | भारत मौसम विभाग द्वारा बुधवार 20 अगस्त को हरियाणा में बरसात को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन 2 जिलों में तेज बरसात की संभावना जताई गई है. यमुनानगर आईएमडी द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, चरखी दादरी, रोहतक, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 0 से 25% बरसात की संभावना जताई गई है. अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में 25 से 50% बरसात के आसार बताए गए हैं.

मानसून 2 दिन बाद पकड़ेगा जोर
मौसम विभाग का कहना है कि 2 दिन बाद मानसून फिर से जोर पकड़ेगा और कई जिलों में बरसात देखने को मिलेगी. विभाग द्वारा 22 अगस्त को 4 जिलों में बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. मंगलवार को राज्य के सोनीपत और रोहतक समेत कई जिलों में बरसात देखने को मिली है.
मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि इस सीजन में अब तक सामान्य से ज्यादा बरसात हुई है. सबसे ज्यादा 800 एमएम से अधिक बरसात यमुनानगर में दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बरसात सिरसा में रिकॉर्ड की गई है.
21 और 22 अगस्त को बरसात की संभावना
कल 21 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद और चरखी दादरी में 0 से 25% बरसात की संभावना है. वहीं अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात में 25 से 50% बरसात के आसार हैं.
22 अगस्त को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में 0 से 25% बरसात की संभावना जताई गई है. इसके अलावा अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी और गुरुग्राम में 25 से 50% और पंचकूला, यमुनानगर, फरीदाबाद व पलवल में 50 से 75% बरसात की आशंका जताई गई है.