हिसार, Haryana Weather News | पहाड़ों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल रहा है. पंजाब सहित हरियाणा के कई जिले इसकी चपेट में आ चुके हैं. शाहाबाद में मारकंडा नदी उफान पर है. यहां करीब 25 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है. एहतियात के तौर पर प्रशासन द्वारा अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अबकी बार मानसून सीजन में प्रदेश में सामान्य होने वाली 426.5 एमएम बरसात से 24% ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई है. अबकी बार इस सीजन में 344.6 एमएम बारिश हुई.
कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा आज 30 अगस्त को भी 13 जिलों में बरसात का अलर्ट जारी किया गया है. यमुनानगर, मेवात, अंबाला और पलवल में बरसात को लेकर येलो अलर्ट जारी हुआ है जबकि पंचकूला, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की बरसात की आशंका जताई गई है.
मौसम विभाग द्वारा 31 अगस्त को प्रदेश के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद और भिवानी में 25 से 50%. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ में 50 से 75%. सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, मेवात, फरीदाबाद और पलवल में 75 से 100% बरसात की संभावना जताई गई है.
1 सितंबर को भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
अगले महीने के पहले दिन यानी सोमवार को भी बरसात का सिलसिला इसी प्रकार जारी रहेगा. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में इस दिन बरसात को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में 25 से 50%. भिवानी, रोहतक, जींद के आसपास के इलाकों में 50 से 75%. यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम में 75 से 100% बारिश की संभावना जताई गई है.
