हरियाणा के 6 शहरों में आज बारिश का ऑरेंज अलर्ट, 2 दिन बाद फिर करवट लेगा मौसम

हिसार | भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार हरियाणा प्रदेश में जो बारिश 117.7 mm होनी चाहिए थी, वह अब तक केवल 79.5 फीसदी हुई है. देखा जाए तो यह अनुमानित से 32 फीसदी कम है. प्रदेश के करनाल, कैथल, अंबाला, पानीपत, पंचकूला, भिवानी, रोहतक, फरीदाबाद, चरखी दादरी, जींद, हिसार, झज्जर, पलवल, रेवाड़ी, सोनीपत और यमुनानगर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से कम बारिश देखने को मिली. वहीं फतेहाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूँह और सिरसा में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई.

Barish Weather

आज इन इलाकों में बारिश की संभावना

इसी बीच आज 15 जुलाई को मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार प्रदेश के 6 इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. सूबे के असंध, करनाल, कैथल, घरौंडा, जींद और पानीपत में बारिश का अनुमान बताया गया है. यहां हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है. बता दें कि प्रदेश में मानसून की एंट्री के बाद भी सामान्य से कम बारिश हुई है.

यह भी पढ़े -  दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से बढ़ेगा तापमान, हरियाणा में हीट का असर तेज; नहीं मिलेगी राहत

आगे ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने बताया कि आमतौर पर 19 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा. 17 जुलाई की रात से 19 जुलाई के बीच राज्य के ज्यादातर भागों में हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन रही है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts