हरियाणा के 23 शहरों में बारिश का अलर्ट, 4 दिन और बरसेंगे बदरा; जाने आगे कैसा रहेगा मौसम

चंडीगढ़ | हरियाणा में मानसून ने जोर पकड़ लिया है. बीते 24 घंटे में यहां 2.9 एमएम बारिश (Barish) देखने को मिली है. तापमान में भी 2.7 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई. आज 4 जुलाई को सुबह से ही राज्य के कई शहरों में बूंदाबांदी शुरू हो चुकी है. फतेहाबाद, फरीदाबाद, नारनौल, झज्जर, जींद, भिवानी, अंबाला, हिसार और रेवाड़ी में कहीं- कहीं हल्की से मध्यम तथा कुछ जगह तेज बारिश हुई.

BARISH HARYANA

आज इन शहरों में होगी बारिश

मौसम विभाग द्वारा हरियाणा के कई शहरों में आज भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इनमें गुरुग्राम, पटौदी, झज्जर, बहादुरगढ़, सांपला, हिसार, नारनौंद, खरखौदा, सोनीपत, करनाल, सफीदों, जींद, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, टोहाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद और अंबाला शामिल है. इसके अलावा, अन्य स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में व्यापारियों के लिए बीमा योजना शुरू, 50 रुपए के रजिस्ट्रेशन शुल्क पर मिलेगी लाखों रुपए की आर्थिक मदद

अभी 4 दिन और बरसेंगे बदरा

बता दें कि प्रदेश में अभी भी चार दिन और बारिश की संभावना बताई गई है. 28 जून को मानसून के राज्य में प्रवेश के समय 92% बारिश की कमी थी जो अब घटकर 36% रह गई है. इस पूरे सीजन में प्रदेश भर में 41.2 एमएम बारिश दर्ज की गई है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts