चंडीगढ़ | पूरा हरियाणा भीषण ठंड और कोहरे की चपेट में है. धुंध के कारण दृश्यता कम होने से सड़कों पर वाहनों की गति कम दिखाई दी है जिससे यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ा है. दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कई इलाकों में अगले 3 दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान शीतलहर की संभावना जताई गई है.
बीते 24 घंटे में हरियाणा के तापमान में भारी गिरावट रिकॉर्ड की गई है. राज्य के अधिकतर स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया है. सबसे अधिक तापमान पलवल जिले में दर्ज किया गया है, जो कि 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा है, जबकि यह करनाल में 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा है.
हरियाणा में मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा राज्य में आमतौर पर 16 जनवरी तक खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तरी पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में हल्की गिरावट और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके अलावा, कई इलाकों में पाला जमने की स्थिति बन सकती है. साथ ही, राज्य के ज्यादातर स्थानों पर सुबह के समय धुंध पड़ने की संभावना है.
19 जनवरी को बारिश के आसार
हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रात के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जिससे 17 और 18 जनवरी को बादल छाएं रहने की संभावना है और कई स्थानों पर हल्की बूंदाबादी होने की संभावना है. इसके साथ ही, 19 जनवरी के बाद राज्य के अधिकतर स्थानों पर बारिश के आसार बन रहे है.
