हरियाणा में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट जारी; किसानों को होगी परेशानी!

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 15 और 16 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. उम्मीद यही है कि मौसम बदलने के बाद गर्मी और सूरज की तपिश से जनजीवन को राहत मिलने वाली है. हालांकि, बारिश और आंधी किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है.

weather barish 1

मौसम विभाग ने 15 और 16 मार्च को राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है. इन दिनों राज्य के उत्तरी हिस्सों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल और कैथल में गरज- चमक के साथ 30 से 40 KM प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावना जताई है. 17 मार्च को भी कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है.

हरियाणा में अलर्ट जारी

राज्य में आसमान में बादलवाई साफ नजर आ रही है. इसी बादलवाई के प्रभाव से अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. इसके बाद भी, अधिकतम तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है. प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान वाला जिला भिवानी रहा है जहां का तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आने वाले दिनों में तापमान में 3 से 6 डिग्री के बीच गिरावट आने की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के पूर्वानुमान

न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं हुआ है, यह सामान्य से अधिक चल रहा है और रातें पहले से गर्म महसूस हो रही है. सबसे अधिक न्यूनतम तापमान वाला जिला करनाल रहा है जहां तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान अधिक रहने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.