हरियाणा के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही, जानें आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम निरंतर परिवर्तनशील बना हुआ है. दिन की शुरुआत धूप के साथ हो रही है तो वहीं शाम होते-होते प्रदेश के कई हिस्सों में बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि भी देखने को मिली है. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कई जिलों में धूल भरी आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिलेगी. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना है.

Barish Rain Weather Mausam

मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिण व पूर्वी हिस्सों गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूहं, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में तेज आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वही हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, अंबाला, कुरुक्षेत्र और यमुनानगर समेत बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

हरियाणा में किसानों को भारी नुकसान

कल प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि ने खूब असर दिखाया. हिसार, सिरसा, पानीपत, भिवानी और फतेहाबाद में तेज बारिश दर्ज की गई. नूंह, पानीपत और फरीदाबाद के बारिश के साथ जमकर ओले गिरे, जिससे सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई. यही नहीं कल सिरसा में गरज- चमक के साथ एक मकान पर बिजली गिरी, जिससे महिला घायल हो गई. इस बेमौसमी बरसात का भारी नुकसान किसानों को झेलना पड़ रहा है. लगातार बारिश और ओले गिरने से किसानों की पकी फसलें मिट्टी में बिछ गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब प्राइवेट बसों में भी मान्य होंगे फ्री पास, रोडवेज बसों की तरह ही देना होगा मुफ्त यात्रा का लाभ

लगातार बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल में नुकसान पहुंचने की संभावना बनी हुई है. इससे फसल की पैदावार और गुणवत्ता दोनों प्रभावित होगी.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आज पूरे हरियाणा में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है और आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा. एक नया और शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ 7 अप्रैल से सक्रिय होगा. इसके प्रभाव से 7, 8 और 9 अप्रैल को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में धूलभरी आंधी, अधड़ और बादल गरजने के साथ तेज बारिश होगी. इतने दिनों भारी बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट भी आने की संभावना है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.