बारिश और ओलावृष्टि की आगोश में पूरा हरियाणा, मौसम विभाग के अलर्ट ने फिर बढ़ाई किसानों की चिंता

चंडीगढ़ | हरियाणा में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है. पूरे दिन तेज हवाओं के साथ रुक- रुक कर हुई बारिश ने मार्च के महीने में ठिठुरन बढ़ा दी है. IMD द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश, तेज आंधी और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है. इसके चलते 3 जिलों सोनीपत, महेन्द्रगढ़ और पानीपत में सुबह से ही बारिश हो रही है.

Barish Weather Mausam

मौसम विभाग ने राज्य के 19 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने और गरज- चमक के साथ ओले गिरने की संभावना है. आमजन और किसान भाई से अपील है कि ओलावृष्टि के दौरान पड़ों के नीचे, बिजली के खंभों के पास या कमजोर छप्परों के नीचे बिल्कुल भी खड़े न हो.

बारिश के साथ चलेगी तेज हवाएं

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 18 मार्च की रात से एक नया मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. इसके प्रभाव से 19 से 21 मार्च के बीच हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेगी. गरज- चमक के साथ ओले गिरने की पूरी संभावना है. 21 मार्च के बाद मौसम में सुधार होगा.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई ट्रांसफर पॉलिसी जारी, अब नहीं चलेगी सिफारिश

उत्तरी जिलों में बूंदाबांदी जारी रह सकती है. इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. लोगों को मार्च में ही हल्की सर्दी का अहसास हो सकता है.

पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दो और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकते है, जिसके प्रभाव से मौसम में बदलाव बना रहेगा. इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता को बढ़ा दिया है. तेज हवा व अधिक बारिश के साथ ओलावृष्टि कहीं न कहीं गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा सकती है, जिससे फसलें खराब होने की आशंका है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.