हरियाणा के इन 10 जिलों में आज बारिश और आंधी का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

चंडीगढ़ | मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मौसम अभी शुष्क रहेगा. 7 अक्टूबर के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. इससे धान के किसानों की परेशानियां बढ़ सकती है. वर्तमान में प्रदेश में धान, कपास, सोयाबीन, मक्का और दाल की फसलों की कटाई चल रही है. अगर बरसात होती है, तो इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ेंगी.

weather barish 1

आज इन जिलों में होगी बरसात

मौसम विभाग द्वारा आज रविवार को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, हिसार, फतेहाबाद, यमुनानगर, जींद, कैथल, करनाल, सिरसा, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला में बरसात की संभावना बताइए गई है. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान बताया गया है. कल सिरसा में 5 एमएम, हिसार में 3.8 एमएम और पानीपत में 0.5 एमएम दर्ज़ की गई.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, प्राकृतिक खेती पर मिलेगी आर्थिक सहायता

ऐसा रहा मानसून सीजन में प्रदर्शन

27 सितंबर से 3 अक्टूबर के मध्य प्रदेश में 29.3 एमएम बरसात दर्ज की गई. यह सामान्यतः 8.5 एमएम से 240% अधिक है. इसके अलावा 1 जून से 30 सितंबर के मध्य प्रदेश में सामान्यतः 896.5 एमएम बरसात होती है. वहीं, अबकी बार 619.7 एमएम बरसात दर्ज की गई. पूरे मानसून सीजन के दौरान कुरुक्षेत्र जिले में सबसे कम और हिसार में सबसे अधिक बरसात रिकार्ड की गई.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts