हरियाणा में जारी बारिश का दौर, आज से 30 अगस्त तक इन जिलों में मेहरबान रहेंगे इंद्रदेव

हिसार | हरियाणा में मौसम खुशनुमा बना हुआ है. गर्मी से लोगों को राहत मिली है, लेकिन अभी भी वातावरण में नमी मौजूद है जो लोगों की परेशानियां बढ़ाने का काम कर रही है. लगातार होने वाली बरसात के चलते कई जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार बरसात के आसार बने हुए हैं. आज हल्की तो कल और परसों तेज बरसात की संभावना जताई गई है.

Barish Mausam Rain Weather

आज और कल यहां होगी बरसात

विभाग द्वारा आज अंबाला और यमुनानगर में बरसात का येलो अलर्ट जारी किया है. यहां गरज चमक के साथ बरसात की संभावना जताई गई है. साथ ही, आज 18 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, मेवात, फरीदाबाद में 25 से 50% और जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25% इलाके में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है.

कल 28 अगस्त को यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में 75 से 100% और पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात, पलवल में 25 से 50% बरसात की संभावना है. जींद, कैथल, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद में 25% एरिया में बरसात हो सकती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, 24 जून तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

29 और 30 अगस्त को भी बरसात के आसार

अगले दिन 29 अगस्त को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, मेवात, पलवल में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, मेवात में 50 से 75% और जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक, हिसार, भिवानी में 25 से 50% बरसात की संभावना बताई गई है. फतेहाबाद और सिरसा में 25% बरसात की संभावना जताई गई है.

अगले दिन 30 अगस्त को भी इसी प्रकार कई जिलों में बारिश के आसार बने हुए हैं. इनमें कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जींद, कैथल, फतेहाबाद, हिसार, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक शामिल हैं.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts