Haryana Mausam Update: हरियाणा में आज 18 जिलों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने किया ऑरेंज अलर्ट जारी

चंडीगढ़, Haryana Mausam Update | हरियाणा में मानसून रफ्तार पकड़ता नजर आ रहा है. शनिवार को मानसून की बारिश ने प्रदेश के कई जिलों को भिगो दिया. भीषण गर्मी से झुलसते लोगों ने आखिरकार राहत की सांस ली. मौसम विभाग का अनुमान है कि 4 जुलाई तक हर रोज बारिश हो सकती है. आज भी विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बताइ है.

Barish Image

इन जिलों में आज होगी बारिश

विभाग द्वारा आज जारी ताजा अलर्ट के अनुसार, हरियाणा के 18 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी, चरखी दादरी, फरीदाबाद, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह और पलवल में बारिश की संभावना है. इन जिलों में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. बता दें कि इससे पहले विभाग द्वारा 29 जून और 1 जुलाई के बीच 64.5 से लेकर 115.5 एमएम तक बारिश होने की संभावना बताई गई थी.

यह भी पढ़े -  शहरी निकाय चुनावों के रण में उतरी हरियाणा BJP, मेयर पद के लिए घोषित किए उम्मीदवार

बारिश के बावजूद हुई तापमान में बढ़ोतरी

शनिवार को हुई बरसात के कारण प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश देखने को मिली थी, लेकिन फिर भी बीते 24 घंटे में औसत तापमान में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली. सिरसा जिला तापमान के लिहाज से सबसे ज्यादा गर्म रहा. यहां 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. हिसार का तापमान भी 40 डिग्री पर पहुंच गया.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts