हरियाणा में गुलाबी ठंड के साथ सूर्य की तपिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी ने अपने तीखे तेवर अभी से दिखाने शुरू कर दिए है. फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी महसूस हो रही है. दिन और रात के तापमान में उफान देखने को मिल रहा है. सुबह हल्की मीठी- मीठी ठंड का अहसास जारी है. आने वाले दिनों में जनजीवन को धीरे- धीरे गर्मी का ज्यादा अहसास होने लगेगा.

Garmi Summer Health Body Hot

तापमान में लगातार बढ़ोतरी

तापमान की बात करें तो राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है जिसमें भिवानी में 31.1 डिग्री, नूहं में 30.9 डिगी, महेन्द्रगढ़ में 30.2 डिग्री, गुरुग्राम में 30.1 डिग्री और नारनौल में 30.1 डिग्री दर्ज किया गया है. वही न्यूनतम तापमान की बात करें तो राज्य में न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है जोकि सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है. राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान जींद जिले में दर्ज किया गया है जोकि 11 डिग्री सेल्सियस रहा है.

आगे कैसा रहेगा मौसम

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. चंद्रशेखर डागर ने बताया कि हरियाणा में मौसम आमतौर पर ड्राई रहने की संभावना है. इसके साथ ही हल्की- हल्की गुलाबी ठंड बरकरार रह सकती है. इस दौरान उत्तर- पश्चिमी हवाओं का असर देखने को मिल सकता है, जिसके कारण रात के तापमान में गिरावट आ सकती है. 28 फरवरी को बीच- बीच में आंशिक बादल छा सकते है. इस दौरान राज्य में अधिकतम तापमान 27 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 9 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार

किसानों को सलाह

बढ़ते तापमान और शुष्क मौसम को देखते हुए किसानों को हल्की सिंचाई की सलाह दी गई है. गेहूं की फसल में पीला रतुआ और दीमक के लिए नियमित जांच करने का सुझाव है. मौसम साफ रहेगा, तो गन्ने की कटाई की जा सकती है. फलदार पौधों में गोबर की सड़ी खाद डालने और सिंचाई करने की सलाह है और सब्जी की फसलों में नमी बनाए रखे. इसके साथ ही, पशुओं को रात में ठंड से बचाए और दिन में धूप में रखें.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.