हरियाणा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट, इन जिलों के लिए 27 दिसंबर तक घने कोहरे की चेतावनी

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है. घने कोहरे के कारण आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दृश्यता कम होने से यात्रियों को भी समस्या होती है. पूर्वी नमी वाली हवाओं से वातावरण में नमी आई है, जिसके कारण कोहरा बनने लगा है. पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण आने वाले दिनों में तापमान में ओर गिरावट आने वाली है.

Cold Weather Mausam Thanda

प्रदेश में सबसे कम तापमान नारनौल में रिकॉर्ड किया है. यहां तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. दूसरे स्थान पर ठंड हिसार जिले में रही, जहां न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया और प्रदेश का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है. कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान भी 3 से 4 डिग्री गिरा है.

यह भी पढ़े -  दुनिया की सबसे महंगी गाय की कीमत, भारत से खास कनेक्शन; जानकर उड़ जाएंगे होश

मौसम रहेगा परिवर्तनशील

मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील और खुश्क रहने वाला है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ा दी है. 25 दिसंबर से 27 दिसंबर के बीच राज्य में घने कोहरे की संभावना है. 28 दिसंबर के बाद एक ओर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके कारण बादल छाए रहने की संभावना ज्यादा है.

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने 16 जिलों को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी है, जिसमें सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, पानीपत और अंबाला जिले शामिल है. इसके अलावा पंचकूला, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, पलवल, चरखी दादरी, फरीदाबाद में येलो अलर्ट जारी किया है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.