हरियाणा में कड़ाके की ठंड और पाला जमने के बने आसार, इस तारीख से दिखेगा मौसम में बदलाव

चंडीगढ़ | हरियाणा में ठंड का असर बढ़ता जा रहा है. धुंध और कोहरे के साथ ठंडी शीतलहर ने ठिठुरन बढ़ा दी है. सूरज की रोशनी भी कम दिखाई दे रही है. उत्तरी बर्फीली हवाओं के कारण से पूरे क्षेत्र में दिन और रात के तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है.

Sardi Mausam Weather

प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड का असर हिसार जिले पर रहा है. इसके बाद नारनौल और महेंद्रगढ़ की रातें सबसे ठंडी रिकॉर्ड की गई है. नारनौल में न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. महेन्द्रगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा है. इसके अलावा, सिरसा और गुरुग्राम में भी तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है.

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के होगा सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कही- कहीं बादलवाई की स्थिति बनी हुई है. आने वाले दिनों में उत्तरी बर्फीली हवाओं के चलते ठंड ओर बढ़ने की संभावना है. कुछ जगहों पर रात का तापमान कम होने के कारण पाला जमने की स्थिति और गंभीर शीतलहर की संभावना है. 9 जनवरी के बाद मौसम में फिर परिवर्तन की संभावना है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा की मिट्टी से निकले बॉलीवुड के ये सितारे, किसी ने अभिनय तो किसी ने संगीत में बनाया नाम

कोहरे का यातायात पर प्रभाव

हरियाणा के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहने के कारण दृश्यता कम रह गई जिससे सड़क और रेल यातायात व्यवस्था पर प्रभाव पड़ा. रोडवेज की बसे अपने टाइम से घंटों लेट हुई, वहीं ट्रेन भी अपने स्टेशन पर लेट पहुंची.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.