हरियाणा में कड़ाके की ठंड का दिखेगा असर, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बारिश की संभावना

चंडीगढ़ | हरियाणा में नए साल की शुरुआत बूंदाबादी के साथ हुई है. कल नए साल का पहले दिनभर बादल छाए रहे और हल्की ओस की बूंदे गिरी जिससे सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो पाए. नए साल पर करीब 2MM बारिश रिकॉर्ड की गई है जिससे ठंड का अहसास पहले से ज्यादा हो रहा है.

Cold Winter Weather Mausam

प्रदेश में जनवरी के महीने में ज्यादा बारिश की उम्मीद है. गुरुवार को हिसार शहर का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 4.2 डिग्री कम रहा है. न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 4.1 डिग्री अधिक रहा है.

हरियाणा में मौसम का हाल

मौसम विभाग के अनुसार, जनवरी महीने में 6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे. इसमें से 3 कमजोर और 3 मजबूत होंगे. जनवरी महीने में अधिक बारिश होने की संभावना है. जनवरी के दूसरे सप्ताह में ठंड में उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. 9 जनवरी के आसपास फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है. शीत लहर चलने की संभावना है. महीने के आखिरी सप्ताह में भी बारिश देखने को मिल सकती है.

यह भी पढ़े -  आदमपुर में भजनलाल को श्रद्धांजलि देने पहुंचे CM नायब सैनी, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

कोल्ड डे की स्थिति

उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है. मैदानी इलाको में बारिश से मौसम बदल रहा है. बादलों और कोहरे के कारण दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है जिसके कारण ठंड में कंपकंपी बनी रहती है. कई जगहों पर कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.