चंडीगढ़, Haryana Weather News | हरियाणा में मौसम लगातार बदल रहा है. दिन के समय धूप देखने को मिल रही है, रात के समय ठिठुरन बढ़ रही है. वातावरण में नमी से सुबह के समय हल्की धुंध देखी जा रही है. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी से मैदानी इलाके सुबह और रात के समय ठिठुर रहे है. अभी आने वाले दिनों में बारिश के कोई आसार नजर नहीं आ रहे है.

उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में 4.8 डिग्री तक की गिरावट देखने को मिली है. नारनौल में सबसे कम 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है. नारनौल के बाद हिसार दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा है. यहां तापमान 8.4 डिग्री दर्ज किया गया है. इसका कारण कमजोर पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना है.
आगे कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, हरियाणा में मौसम 23 नवंबर खुश्क व परिवर्तनशील बना रह सकता है. इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बादल छाएं रहने की भी संभावना है. इससे दिन मे हल्की गिरावट और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है. हवा में बार- बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है. वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ स्थानों पर सुबह- सुबह हल्की धुंध भी छा सकती है.
छाएंगे हल्के बादल
उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों में ज्यादा देखने को मिलेगा. वहां ठंड ओर बढ़ने की संभावना है. दिन में बीच- बीच में हल्के बादल छाने से औसत तापमान मे 1 से 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है. वही हरियाणा के 8 शहरों मे तापमान अभी भी 10 डिग्री से नीचे चल रहा है.