चंडीगढ़, Haryana Mausam News | हरियाणा राज्य में 13 जून तक मौसम सामान्य रूप से खुश्क रहने की संभावना है. इस दौरान उत्तरपश्चिमी और पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जो गर्म और खुश्क होने के कारण दिन के तापमान में बढ़ोतरी कर सकती हैं. दिन के तापमान में वृद्धि के कारण बीच- बीच में हल्के बादल और कहीं- कहीं धूलभरी हवाएं भी चल सकती हैं.
14 जून को हवाओं की दिशा में बदलाव होने की संभावना है, जिससे हवाएं पश्चिमी से उत्तर- पूर्वी दिशा में चलेंगी. इससे वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ सकती है और आंशिक बादल छा सकते हैं.
13 जून तक खुश्क रहेगा मौसम
हिसार से मिली जानकारी के अनुसार, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में 13 जून तक मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा. इस दौरान उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के आसार हैं. ये हवाएं गर्म होने के कारण दिन के तापमान में इजाफा दर्ज किया जा सकता है. हल्के बादल और धूल भरी हवाएं भी चल सकती हैं.
14 जून को हवाओं की दिशा में बदलाव आने की संभावना है. हवाएं पश्चिम से उत्तर- पूर्वी दिशा की ओर मुड़ सकती हैं, जिससे वातावरण में नमी बढ़ेगी और आंशिक बादलवाही देखने को मिल सकती है.
5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने आज 10 जून को हरियाणा के 5 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और रोहतक में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में येलो अलर्ट जारी रहेगा. बीते तीन दिनों से प्रदेश में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है और आज 45 डिग्री से भी ऊपर चला गया. सिरसा में तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा. रोहतक में तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा. 14 जून से मौसम में कुछ बदलाव संभव है.
