हरियाणा में सूर्य की तपिश से खुश्क हुआ मौसम, किसानों को सताने लगी फसलों की चिंता

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम खुश्क बना हुआ है. पहाड़ों में बर्फबारी थमने और मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से मौसम के तेवर कड़वे होने लगे है. फरवरी में ही चमचमाती धूप लोगों को चुभने लगी है. दिन की तेज गर्मी और रात की गुलाबी ठंड सेहत के लिए चुनौती भरी हो सकती है. IMD ने लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है.

weather mausam dhup

तापमान की करें बात

मौसम में इस बदलाव में सबसे खास बात दिन और रात के तापमान का अंतर है. जहां दिन में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है, वही न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री कम रहा है. मतलब दिन और रात के तापमान में भारी अंतर चल रहा है.

राज्य में सबसे अधिक तापमान नूहं में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. रोहतक, भिवानी, महेन्द्रगढ़, हिसार, अंबाला, गुरुग्राम और सिरसा कई जिलों में तापमान 29 डिग्री के पास पहुंच गया है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गुरुग्राम में दर्ज किया गया है जोकि 9.1 डिग्री सेल्सियस है. कई जिलों में तापमान 10 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा है, जिससे वहां रात को हल्की ठंड बनी हुई है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अब स्कूलों की समस्याएं सीधे सुनेंगे CM सैनी, SMC के साथ होगा लाइव संवाद

किसानों को सुझाव

दिन में बढ़ती गर्मी और सूखे मौसम का असर गेहूं और सरसों की फसलों पर पड़ सकता है, इसीलिए किसानों को सिंचाई करने की सलाह दी गई है, क्योंकि बढ़ते तापमान से फसलों में नमी की कमी हो सकती है. गेहूं की फसल में पीली रतुआ रोग की नियमित जांच करने, दीमक नियंत्रण के लिए फिप्रोनिल उपयोग करने की सलाह दी गई है. सब्जियों व चारे के लिए किसानों को नियमित सिंचाई और बरसीम की कटाई समय पर करने का सुझाव दिया है.

आगे जाने मौसम का हाल

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में मौसम आमतौर पर 28 फरवरी तक खुश्क रहने की संभावना है. उत्तर और उत्तर- पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे रात के तापमान में कमी आ सकती है. 28 फरवरी के आसपास आंशिक बादलवाई देखने को मिल सकती है. कोई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं है, जिसके चलते बारिश की संभावना कम है.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.