Haryana Weather: हरियाणा में फिर बारिश की संभावना, पढ़ें मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़, Haryana Weather | हरियाणा में आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है. साथ ही, मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि अब तापमान बढ़ने की संभावना है. हालांकि, 23 अप्रैल को मौसम में मामूली बदलाव देखने को मिल सकता है. बता दें कि इससे पहले 20 अप्रैल को भी हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिला था.

BARISH 2

मौसम का ताजा पूर्वानुमान

हरियाणा में मौसम आमतौर पर 24 अप्रैल तक परिवर्तनशील रहने तथा बाद 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक मौसम साफ व गर्म रहने की संभावना है. पश्चिमिविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से राज्य के उत्तर व पश्चिमी क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर कल 23 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी या हल्की बारिश होगी.

तापमान में होगी बढ़ोतरी

मौसम विभाग ने आगे बताया है कि 24 अप्रैल को बीच- बीच में आंशिक बादलवाई तथा 25 अप्रैल से 28 अप्रैल तक राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम साफ, खुश्क व गर्म रहने तथा दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं, तापमान में बढ़ोतरी होने की वजह से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद अब काफी कम है.

मौजूदा समय में मौसम का मिजाज बदलने की वजह से तापमान में 5% कमी देखने को मिली थी. अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इससे पहले 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा रहा था. आने वाले दिनों में तापमान बढ़ता है तो गर्मी का भी लोगों को खूब एहसास होने वाला है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, पशु हमले के पीड़ित परिवारों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.