हरियाणा में फिर होगी 2 दिन झमाझम बरसात, इस दिन से पलटेगा मौसम; जानें आगे कैसा रहेगा वेदर

हिसार, Haryana Weather Update | चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन लाल खीचड़ ने आज बुधवार को मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि प्रदेश में 10 जनवरी तक मौसम आमतौर पर खुश्क बना रहेगा. इस दौरान उतरी- उतरी पक्षिमी ठंडी हवाएं चलेंगी, जिससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अतिरिक्त प्रदेश के कुछ एक क्षेत्रों में अलसुबह धुंध छाए रहने की भी संभावना बनी हुई है.

Cold Sardi Thand Mausam

10 जनवरी से बदलेगा मौसम

10 जनवरी की रात से हवाओं में बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे उत्तर- पूर्वी हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है. इस कारण 11 और 12 जनवरी को प्रदेश में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा तथा ज्यादातर इलाकों में गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बरसात की संभावना भी बनी हुई है. इसके बाद, 13 जनवरी से मौसम आमतौर पर खुश्क व सर्द बना रहेगा.

आज बुधवार को प्रदेश के 5 जिलों पलवल, सोनीपत, पानीपत, करनाल और पंचकूला में अलसुबह धुंध छाई रही, लेकिन जैसे ही दिन निकला तो आसमान में सूरज देवता प्रकट हो गए और धूप निकल आई, लेकिन ज्यादातर जिलों में शीतलहर अभी भी चल रही है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में सोलर पैनल लगवाना हुआ आसान, बिजली निगम ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

अभी नहीं मिलेगी ठंड से राहत

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 3.1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. ठंड का आलम यह है कि यमुनानगर जिले को छोड़ दें, तो बाकी 21 जिलों में रात का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया. वर्तमान में हिसार में शिमला जैसी ठंड महसूस की जा रही है. यहाँ का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अभी भी ठंड से राहत मिलने के आसार न के बराबर हैं. आने वाले दिनों में धुंध छाई रहेगी तथा तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts