हरियाणा में फिर मौसम ने बदली करवट, 2 फरवरी को कई जिलों में हो सकती है बारिश

चंडीगढ़ । हरियाणा में फरवरी के अंत तक ठंड बरकरार रहने की संभावना है. ऐसा इस बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण है. जिससे उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में भारी हिमपात हो रहा है. वहीं मैदानी क्षेत्रों में बारिश व ओलावृष्टि की गतिविधियां लगातार जारी है. मौसम विभाग के अनुसार अभी हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ सकती है.

barish

भारतीय मौसम विभाग की ताजा अपडेट के मुताबिक 2 फरवरी को हिमालय व पर्वतीय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रभावी होना शुरू होगा. जिससे पंजाब के करीब साइक्लोन सरकुलेशन विकसित होने की संभावना है.
वही 2 फरवरी की मध्य रात्रि से 3 फरवरी और 4 फरवरी की शाम तक पंजाब, हरियाणा,चंडीगढ़, दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की व मध्यम बारिश की संभावना है.

हालांकि अभी तक हरियाणा में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जिससे दिन के वक्त ठंड में राहत है. संभावना है कि कल के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है. वही अगले सप्ताह तक कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से अधिक होने की संभावना है. जिससे पाला नहीं जमेगा.

वहीं रविवार को हरियाणा के महेंद्रगढ़ में 3.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जो प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान बन गया है. हालांकि बीते 2-3 दिन से हरियाणा व दिल्ली एनसीआर में दिन के वक्त धूप की वजह से जनजीवन को शीतलहर व ठंड से राहत मिलती दिखाई दे रही है.

Avatar of Ruchi Jha
Ruchi Jha
View all posts

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.