हरियाणा के मौसम को डिस्टर्ब कर रहे पश्चिमी विक्षोभ, 2 दिन आंधी- तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ | हरियाणा मे मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. कभी तेज चमचमाती धूप तपिश पैदा कर रही है तो कभी आसमान में बादलवाई देखने को मिल रही है. कल सुबह के समय ठंडी हवाओं और दिनभर चली धूप- छांव की लुकाछिपी ने लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत प्रदान की है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में 2 दिन बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

Barish Mausam Rain Weather

इस दौरान पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, पानीपत, रोहतक, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में गरज- चमक के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है.

हरियाणा में आज का मौसम

तापमान का गणित की बात करें तो दिन के तापमान में गिरावट और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. पिछले 24 घंटे के भीतर दिन के तापमान में 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. रात के तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट हो सकती है.

आने वाले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार आने वाले दो दिन हरियाणा में तेज बारिश की संभावना है. आज एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से 29 मार्च को पूरे हरियाणा में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. 30 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी और 1 अप्रैल को गरज- चमक के साथ कही- कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज धूलभरी हवाएं चलने की भी संभावना है.

यह भी पढ़े -  HSSC का बड़ा फैसला, CET ग्रुप डी फॉर्म सुधारने का मिला आखिरी मौका; जानें तारीख

फसल कटाई में बरते सावधानी

मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की दिशा बदलने और बादलवाई से दिन के तापमान में और गिरावट आएगी जबकि रात का तापमान थोड़ा बढ़ सकता है. अचानक मौसम बदलने से फसलों की कटाई और मड़ाई के कार्य में सावधानी बरतने की जरूरत है. किसानों को सलाह है कि तेज आंधी और गरज- चमक के चलते कच्चे छप्पर और खंभों से दूर रहे.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.