यमुनानगर के खेतो में दिखा 15 फीट लंबा अजगर, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के चिकन शहजाद वाला गांव में ग्रामीणों को 15 फीट लंबा अजगर दिखाई दिया, जिससे लोग भौचक्के रह गए. घबराहट में ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया और अजगर पर कंकड़- पत्थर फेंकने लगे. इसके बाद, अजगर पास के पॉपलर के पेड़ पर चढ़ गया.

Ajgar Snake

वन विभाग की टीम को सूचना दी गई और मौके पर पहुंचकर अजगर को रेस्क्यू कर कालेसर नेशनल पार्क के घने जंगलों में छोड़ दिया. माना जा रहा है कि बरसात के पानी के साथ बहकर यह अजगर आबादी वाले इलाके में आ गया था.

खेतों में दिखाई दिया अजगर

जानकारी के अनुसार, कालेसर नेशनल पार्क से करीब 2 किलोमीटर दूर चिकन गांव के पास एक बरसाती नदी बहती है. रविवार को जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो उन्होंने देखा कि घास के बीच कुछ हलचल हो रही है. ध्यान से देखने पर उन्हें अजगर दिखाई दिया, जिसके चलते ग्रामीण सतर्क हो गए. अजगर के देखे जाने की जगह आबादी से लगभग 300 से 400 मीटर की दूरी पर थी. ग्रामीणों ने आसपास के लोगों को बुलाया और अजगर पर कंकड़- पत्थर फेंकने लगे.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

वन विभाग ने किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम, जिसमें हरीश कुमार और सुरेश कुमार शामिल थे, मौके पर पहुंची. टीम ने अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू कर कालेसर नेशनल पार्क के जंगल में छोड़ दिया. वन्य प्राणी सुरक्षा विभाग के जिला निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि नेशनल पार्क से बहने वाली बरसाती नदियों के साथ यह अजगर यहां आ पहुंचा था और खेतों की तरफ निकल गया था. आमतौर पर यह प्रजाति 25 से 40 साल तक जीवित रहती है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts