धर्मनगरी हरिद्वार की यात्रा होगी आसान, रेलवे ने शुरू की एक और नई ट्रेन; फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

यमुनानगर | हरियाणा से भोले की नगरी हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे ने धर्मनगरी हरिद्वार के लिए एक और ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखा दी है. फिरोजपुर कैंट से हरिद्वार के बीच आवागमन करने वाली इस ट्रेन के संचालन से पंजाब और हरियाणा के यात्रियों के लिए हरिद्वार का सफर करना आसान हो जाएगा.

Train Railways

ये रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 14626, फिरोजपुर कैंट- हरिद्वार एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार को रात 10.40 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होकर रात साढ़े 12 बजे भटिंडा, डेढ़ बजे बरनाला, 03.08 बजे पटियाला, साढ़े 4 बजे अंबाला कैंट और सुबह 05.24 बजे यमुनानगर पहुंचेगी. यहां से आगे प्रस्थान करते हुए ट्रेन सुबह साढ़े 8 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 14625, प्रत्येक वीरवार हरिद्वार से दोपहर 02.45 बजे रवाना होकर शाम 04.46 बजे यमुनानगर पहुंचेगी. इसके बाद सवा 6 बजे अंबाला कैंट, 07.18 बजे पटियाला, साढ़े 10 बजे भटिंडा और 12.35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद के उचाना से यमुनानगर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

यमुनानगर से पंजाब- उत्तराखंड के लिए ट्रेन सेवाओं में इजाफा

वर्तमान में फिरोजपुर मंडल की जनशताब्दी एक्सप्रेस वीरवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी दिन अमृतसर से हरिद्वार के बीच आवागमन करती है. ऐसे में फिरोजपुर कैंट से हरिद्वार के लिए शुरू हुई नई ट्रेन से वीरवार को भी रेलसेवा का लाभ मिलेगा. वहीं, अब यमुनानगर जगाधरी से फिरोजपुर कैंट जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर 2 हो गई है. अभी तक फिरोजपुर कैंट स्टेशन से केवल गंगा सतलुज एक्सप्रेस ही हरिद्वार जाती है. इसे मिलाकर अब हरिद्वार के लिए कुल 7 ट्रेनें हो गई हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.