शर्मशार: धार्मिक स्थल पर महिला से बाबा व दो युवकों ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

यमुनानगर । हरियाणा के यमुनानगर जिले से धार्मिक स्थल पर शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव कुराली में महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने महिला की शिक़ायत पर बाबा समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब निवासी महिला ने बताया कि वह कुरुक्षेत्र के सेक्टर-13 में पेइंग गेस्ट रहती है. महिला ने बताया कि वह उमेद राणा के कुरुक्षेत्र बस स्टैंड स्थित आईलेट्स सेंटर पर चाय बनाने का काम करती थी.

rape
महिला ने बताया कि गत 23 अप्रैल को उमेद राणा ने नया कार्यालय दिखाने के बहाने उसे पिपली बस स्टैंड पर बुलाया. जब वह पिपली बस स्टैंड पर पहुंची तो उमेद राणा व दो अन्य युवक एक कार लेकर वहां आएं और उसे गाड़ी में बैठने के लिए कहा.
फिर वे यहां से चलकर एक धार्मिक स्थल पर पहुंचे. यहां उमेद ने कुछ बात करने की कहकर उसे एक कमरे में इंतजार करने को कहा. फिर कमरे में दो युवक आएं और उसे अपने साथ दूसरे कमरे में ले गए. लेकिन उसे सब कुछ ठीक नहीं लग रहा था.

इसलिए किसी अनहोनी की आंशका को देखते हुए उसने अपने मकान मालिक को फोन करके बताया और अपनी लोकेशन भी भेज दी. कमरें में जाने के बाद दोनों युवकों और एक बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. इस बीच मकान मालिक भी मौके पर पहुंच गया, लेकिन उसे देखकर आरोपी वहां से भाग निकले. इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.