उत्तराखंड से हरियाणा में घुसा हाथियों का झुंड, यमुनानगर के कलेसर नेशनल पार्क में दिखे टहलते

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले में स्थित कलेसर नेशनल पार्क में उत्तराखंड से आया हाथियों का झुंड देखा गया है. पार्क में एक नर, दो मादा और दो बच्चे टहलते दिखाई दिए हैं. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह हाथियों का झुंड संभवत उत्तराखंड के देहरादून स्थित राजाजी नेशनल पार्क से आया है. वहाँ हाथियों की काफी ज्यादा आबादी है.

Elephant

ऐसा माना जा रहा है कि दिसंबर 2024 में हाथियों का यह परिवार कलेसर नेशनल पार्क में दाखिल हुआ था. तब से यह अलग- अलग हिस्सों में टहलते हुए देखा जा रहा है.

20 दिन से देखा जा रहा है समूह

यमुनानगर के वाइल्डलाइफ विभाग के इंस्पेक्टर लीलू राम ने जानकारी दी कि करीब 20 दिन पहले ही यहाँ एक नर और दो मादा हाथियों के साथ 2 बच्चों का एक परिवार विचरण करते हुए देखा गया. इसके बाद, उन्हें 3 से 4 बार देखा जा चुका है. उन्होंने अनुमान लगाया कि यह सुरक्षित स्थान की तलाश में यहाँ आए हैं. यह एक घना जंगल है, जहाँ हाथी सहित बाकी जंगली जानवर भी अनुकूल एनवायरमेंट में रह पाते हैं.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद के उचाना से यमुनानगर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

हाथियों के लिए है पर्याप्त खाना मौजूद

यहाँ हाथियों के लिए पर्याप्त खाना मौजूद है. हाथियों के पसंदीदा पेड़ रिहानी सहित अन्य घास भी यहाँ पर प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है. बताते चलें कि 11,517 एकड़ में फैला हुआ यह पार्क घने जंगलों के गलियारे के माध्यम से राजाजी नेशनल पार्क से जुड़ा हुआ है. इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित शेर जंग नेशनल पार्क से भी यह जुड़ा हुआ है.

Avatar of Nisha Tanwar
Nisha Tanwar
View all posts