हरियाणा में भयानक सड़क हादसा, 5 फीट दूर जाकर गिरी पति की गर्दन

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले से मन को विचलित कर देने वाली हादसे की खबर सामने आई है. प्राप्त जानकारी अनुसार बराड़ा निवासी दर्शन सिंह अपनी पत्नी को मानकपुर गांव से लेकर मामली गांव में एक कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे . शाम के समय जैसे ही वह चौराही गांव के पास पहुंचे तो तीव्र मोड़ पर एक तेज गति से आ रहे डंपर से दोनों की आमने-सामने की टक्कर हो गई.

हरियाणा

टक्कर लगते ही महिला बाईक से उछलकर पास के खेत में जा गिरी जबकि युवक डंपर के नीचे आ गया और गर्दन धड़ से कटकर अलग हो गई. वहीं उसका शरीर भी सड़क से इतनी बुरी तरह से चिपक गया था कि उसे खरोंचकर निकालना पड़ा. देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई और तुरंत बिलासपुर पुलिस को सूचना दी गई. हादसे के इस भयावह मंजर को देखकर वहां मौजूद हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं युवक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी पहुंचाया. बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही दोनों का वैवाहिक सफर शुरू हुआ था.

वहीं हादसे को अंजाम देकर डंपर चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यमुनानगर में बड़े स्तर पर खनन का काम होता है और यहां सड़कों पर खनन सामग्री से लोडिंग डंपर बड़ी तेज रफ्तार से दौड़ते हैं जिसके चलते रोजाना कही न कही हादसा होता है. हालांकि पुलिस प्रशासन लगातार हादसों पर अंकुश लगाने की कोशिश में जुटा रहता है , लेकिन फिर भी हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.