यमुनानगर में बेहतर होगी स्वास्थ्य सेवाएं, इस साल मिलेगा मेडिकल कॉलेज सहित इन प्रोजेक्ट्स का तोहफा

यमुनानगर | हरियाणा सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुधारने और उन्हें ओर बेहतर बनाने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है. इसी कड़ी में नए साल के शुभ अवसर पर यमुनानगर के पांजूपुरा में गुरु तेग बहादुर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है, इससे मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को अवसर प्राप्त होगा. इसके साथ ही, साढौरा व अकबरपुर में भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नया भवन तैयार होने जा रहा है. सरकार नए साल के शुभ अवसर पर नई स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने का प्रयास कर रही है.

Medical College

यमुनानगर में बनेगा मेडिकल कॉलेज

पांजूपुरा में तैयार हो रहे कॉलेज की लागत लगभग 1100 करोड़ होगी. इस मेडिकल कॉलेज का कार्य लगभग पूरा होने वाला है. उम्मीद है कि इस साल यह कॉलेज तैयार हो जाएगा. इस कॉलेज के बनने से एक ओर विद्यार्थियों के लिए मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता खुलेगा. दूसरी ओर साथी राज्यों को भी इससे लाभ होगा.

साढौरा में CHC के निर्माण से मिलेगी राहत

इस साल साढौरा में लगभग 40 करोड़ की लागत से नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनने जा रहा है. यहां 50 बेडों के साथ स्वास्थ्य भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इसके निर्माण से क्षेत्र के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि यहां पर स्वास्थ्य भवन काफी पुराने और जर्जर हो चुके है और बारिश के दौरान यहां पानी भर जाता है.

इस वर्ष रादौर में भी नया सामुदायिक स्वास्थ्य भवन बनने की उम्मीद है. यह भवन डेढ़ एकड़ में बनाया जाएगा. इस भवन में 50 बेड होंगे. ट्रामा सेंटर के रिनोवेशन का कार्य भी इस वर्ष पूरा हो जाएगा. 50 बेड के ट्रामा सेंटर को वर्तमान में नागरिक अस्पताल के में चलाया जा रहा है. इस साल ट्रामा सेंटर का रिनोवेशन का कार्य पूरा होने से यह अलग हो जाएगा. इससे दुर्घटना और आपातकालीन की स्थिति में मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी.

BPHU की स्थापना

नए साल के शुभ अवसर पर स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (BPHU ) की स्थापना की जाएगी जिसमें ब्लॉक पब्लिक हेल्थ लेबोरेट्री होगी. इससे पानी की जांच भी की जाएगी. इसके माध्यम से मलेरिया, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, डेंगू व मलेरिया जागरुकता जैसे अभियानों का संचालन भी किया जाएगा.

Avatar of Anita Poonia
Anita Poonia
View all posts

मेरा नाम अनीता पूनिया है. मैं पिछले 2 साल से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हूँ. वर्तमान मे Haryana E Khabar न्यूज वेबसाइट के लिए कंटेंट राइटर का काम कर रही हूँ.