हरियाणा के इस गांव को मिलेगी नई पहचान, इन खासियतों के साथ बनेगा देश का पहला G20 स्मारक

यमुनानगर | हरियाणा के गौरवमई इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ने जा रहा है. जी हां, सूबे के यमुनानगर जिले के गांव टोपरा कलां में भारत देश का पहला G- 20 स्मारक स्थापित होगा. इसका थ्री- डी डिजाइन बनकर तैयार हो चुका है. ऐसे में राज्य के इस गांव का नाम इतिहास के सुनहरे पन्नों में लिखा जाएगा. बता दें कि देश का सबसे बड़ा अशोक चक्र स्थापित होने का लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी इसी गांव के नाम पर हैं.

Yamunanagr Topra Kalan

प्रधानमंत्री को भेजी जाएगी कॉपी

इस स्मारक के पूरे प्रोजेक्ट की हार्ड कॉपी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजी जाएगी. इसमें सितंबर माह में दिल्ली में आयोजित हुए G- 20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत में ”हेवम लोकसा हितमुखेत, अथ इयम नामिसु हेवम” अर्थात मानवता का कल्याण और सुख सदैव सुनिश्चित हो, यह शब्द कहे थे वे भी इस स्मारक पर अंकित होंगे. यह स्मारक पूरी तरह से गोल्डन कलर का होगा.

ये होगी खासियतें

  • G- 20 स्मारक
  • लंबाई: 30 फीट
  • क्षेत्रफल: 4 एकड़
  • मटेरियल: माइल्ड स्टील
  • वजन: 50 टन
  • रंग: सुनहरा गोल्डन
  • आकृति: कमल, सिंह, घोड़ा और हाथी
  • स्थान: अशोक एडिक्ट पार्क, टोपरा कलां (यमुनानगर)

लगेंगे इन देशों के राष्ट्रीय ध्वज

इतना ही नहीं, स्मारक के साथ- साथ 20 देशों के राष्टीय ध्वज भी लगाए जाएंगे. इनमे इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सउदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, तुर्की, सिंगापुर, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं. इसके अलावा, इन देशों के अध्यक्षों को बकायदा टोपरा कलां में G- 20 स्मारक को देखने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

सेल्फी के साथ एनीमेशन प्वाइंट

इस G- 20 स्मारक में पौधारोपण के साथ ही सेल्फी व एनीमेशन प्वाइंट भी बनाया जाएगा. जिसे देखने के लिए टॉवर भी लगाया जाएगा ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को स्मारक का पूरा प्रारूप दिखाई दे सकें. यह स्मारक विश्व पटल पर हिंदुस्तान की गौरवशाली प्रकृति की शान बढ़ाने का काम करेगा- सिद्धार्थ गौरी, यमुनानगर चैप्टर के सह संयोजक, इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट कल्चर एंड हेरिटेज

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.