यमुनानगर: मामा के देशी कट्टे से खेल रहा था मासूम, फिर हुआ कुछ ऐसा…

यमुनानगर | जिले में लापरवाही से हुएं एक हादसे में साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई. यहां जिले के सरस्वती नगर में देसी कट्टे से गोली चलने से साढ़े तीन साल के बच्चे की जान चली गई. बच्चा अपने मामा के यहां आया हुआ था. रिश्तेदार बच्चे को यमुनानगर के दो हस्पतालों में मृत घोषित करने पर भी चंडीगढ़ लेकर गए, वहां भी डाक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित किया. पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लिया है. वहीं परिवार के लोगों ने बताया कि बच्चा घर में रखे देशी कट्टे से खेल रहा था जिस दौरान गोली चलीं.

yamunanagar katta

वहीं परिजनों ने अभी तक यह नहीं बताया कि देशी कट्टा बच्चे को किसने दिया और घर में कैसे आया. वहीं पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह सामने आया है कि देशी कट्टा बच्चे का मामा बादल रखता था. पुलिस ने मामा बादल पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा. वारदात के बाद जांच के लिए सीआईए टीम भी मौके पर पहुंची.

वहीं पुलिस ने परिवार पर सख्ती बरतते हुए कहा है कि या तो बादल को पेश किया जाएं, नहीं तो फिर पुलिस अपने हिसाब से काम करेंगी. पुलिस को अब इस मामले में मामा बादल की तलाश है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.