पति को छोड़कर, प्रेमी संग रिलेशनशिप में रहने लगी महिला, प्रेमी ने दिया बड़े कांड को अंजाम

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर में एक महिला ने प्रेमी पर भरोसा करके  बड़ी गलती कर दी. बता दे कि पहले तो महिला अपने पति को छोड़कर चली गई और अलग रहने लगी. कुछ दिनों बाद एक युवक के साथ वह लव इन रिलेशनशिप में रहने लगी.

Rape

महिला के साथ की मारपीट और दिया दुष्कर्म को अंजाम

जब किसी बात पर  दोनों में अनबन हो गई. तो वह महिला उससे भी अलग हो गई. इस अनबन के चलते प्रेमी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को की गई शिकायत के मुताबिक, महिला हिमाचल प्रदेश के सोलन की रहने वाली है. बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव में जिस प्रेमी के साथ रही. उसी पर ही महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. आरोप लगाया गया है कि प्रेमी अपने भाई के साथ उसके पास आया और दुष्कर्म को अंजाम दिया. जब महिला द्वारा इस बात का विरोध किया गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई.

भाई के साथ मिलकर महिला को पीटा

महिला द्वारा पुलिस थाने मे केस दर्ज करवाया गया. महिला ने अपने पति से मनमुटाव के चलते अलग रहने का फैसला किया था. इसी बीच वह बिलासपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी शाहरुख के संपर्क में आई. दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया. जिसके बाद दोनों लव इन रिलेशनशिप में रहने लगे. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शाहरुख का पिता उस पर गलत नजर रखता था. कई बार उसके साथ पहले भी छेड़-छाड़ कर चुका था. जब महिला ने इस बारे में शाहरुख को बताया तो उसने भी अपने पिता का साथ दिया. शाहरुख ने महिला के साथ मारपीट की और उसके जेवरात छीन कर घर से बाहर निकाल दिया. जिसके बाद वह बिलासपुर में किराए के मकान में रहने लगी. दिसंबर 2020 में शाहरुख व उसका भाई सिकंदर उनके पास आए. महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.