नौकरी दिलवाने के नाम पर सवा साल तक बंधक बनाकर तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म, ऐसे छूटी चंगुल से

यमुनानगर । नगर निगम में नौकरी दिलवाने के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर अपने भाई व एक दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. आरोपी सवा साल तक बंधक बनाकर उससे दुष्कर्म करते रहे. किसी तरह पीड़ित महिला आरोपी के चंगुल से बचकर अपनी मां के पास पहुंची और पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई.

rape

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जिले के एक गांव की महिला ने जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2020 में आरोपी अशोक ने उसे नगर निगम में नौकरी दिलवाने के बहाने शहर बुलाया. इसके बाद आरोपी ने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघाया, जिससे वह बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपी उसे किसी अज्ञात जगह पर ले गए, जहां आरोपी अशोक का भाई करमबीर व करनाल के इंद्री निवासी देशराज पहले से ही मौजूद थे और तीनों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: चपरासी के 10 पदों पर निकली भर्ती, 17 जून से पहले करें अप्लाई

आरोपी जब 14 अप्रैल को किसी काम से बाहर गए हुए थे तो वह मौका पाकर उनके चंगुल से बच निकलीं और जगाधरी बस स्टैंड पर आकर अपनी मां को फोन किया. उसने अपनी मां को सारे घटनाक्रम से अवगत कराया जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई. शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. एएसआई पूनम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.