भतीजे पर नशें की हालत में दुष्कर्म का आरोप, महिला गर्भवती

यमुनानगर | 45 वर्षीय महिला ने अपने भतीजे पर नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. शादी का झुठा झांसा देकर शारिरिक संबंध बनाता रहा. गर्भ में पल रहे बच्चे को जबरदस्ती अबारशन करवाने की जबरदस्ती करता रहा. इतना ही नहीं उसे शादी के नाम पर धोखा देता रहा और जब उसने शादी की बात की तो उसने जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता का कहना है कि गर्भ में पल रहे बच्चे की रक्षा की जाए तथा उसे इंसाफ दिलाया जाएं. महिला ने इसकी शिकायत शहर पुलिस को दी है.

Rape

पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शहर की एक कालोनी निवासी 45 वर्षीय महिला ने बताया कि उसके पति की कुछ साल पहले मृत्यु हो गई थी. 20 सितंबर 2020 की रात करीब साढ़े सात बजे वह अपने घर पर थी . तभी उसका 20 वर्षीय भतीजा उसके घर आया. आरोपी ने उसे जरूरी बात करने के लिए जगाधरी जाने को कहा.इसके बाद आरोपी उसे बिठाकर जगाधरी की तरफ ले गया. आरोपी ने उसे कहा कि वह कुछ दिन से परेशान चल रहा है,वह शराब पीना चाहता है. इसके बाद आरोपी अपने लिए शराब व उसके लिए कोल्ड ड्रिंक लेकर आया.

आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने को दी. कोल्ड ड्रिंक पीते ही उसे नशा हो गया. इसके बाद आरोपी ने सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे घर छोड़कर चला गया. होश में आने पर उसने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई . अगले दिन उसने व परिजनों ने आरोपी मनीष से बात की तो उसने माफी मांगी और शादी करने की बात कही. इसके बाद वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा. इससे वह गर्भवती हो गई. 4 माह का गर्भ होने के पश्चात जब उसने आरोपी को इस बारे में बताया तो उसने उसे हस्पताल लें जाकर गर्भपात कराने का प्रयास किया. आरोपी ने उसे धमकीं दी कि अगर उसने इस बारे में पुलिस को बताया तो वह उसे जान से मार देगा.

यह भी पढ़े -  Yamunanagar Court Jobs: जिला न्यायालय यमुनानगर में निकली चपरासी के पदों पर भर्ती, 8वीं पास करें आवेदन

जब आरोपी ने शादी करने से मना किया तो उसने परेशान होकर शिकायत पुलिस को दी. शहर थाना पुलिस ने महिला की शिक़ायत पर आरोपी मनीष के खिलाफ आइपीसी की धारा 328,376,506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच अधिकारी एएसआई बलजीत कौर का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. मामले की जांच पड़ताल करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा. आरोपी मनीष जींद के मोरखी गांव का रहने वाला है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.