अब प्राइवेट स्कूलों को टक्कर देंगे मॉडल संस्कृति स्कूल, यमुनानगर में सात स्कूलों को सीबीएसई ने दी मान्यता

यमुनानगर ।  यमुनानगर के 8 में से 7 स्कूलों को सीबीएसई ने मान्यता प्रदान कर दी है. अब मॉडल संस्कृति स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम से कक्षा 1st से कक्षा 12th तक की पढ़ाई होगी. अब प्राइवेट स्कूल को टक्कर देने के लिए सरकार प्रत्येक ब्लॉक में मॉडल संस्कृति स्कूल खोल रही है. इन स्कूलों के लिए प्रिंसिपल एवं शिक्षकों कि स्क्रीनिंग चल रही है.

Kurukshtra School

मान्यता मिलने के बाद मॉडल संस्कृति स्कूल कैंप में मीटिंग का आयोजन किया गया. जिसमे सभी शिक्षक एवं प्रधानाचार्य शामिल थे,और सभी बहुत खुश थे. प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने कहा कि अब क्षेत्र के बच्चे सरकारी स्कूलों में सीबीएसई की पड़े कर पाएंगे. इसके अलावा अध्यापकों ने ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों के नामांकन के प्रयास शुरू कर दिए हैं.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल
Avatar of Rupali Pant
Rupali Pant
View all posts