खुशखबरी: पंजाब- हरियाणा से धर्मनगरी हरिद्वार के लिए दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

यमुनानगर | पंजाब और हरियाणा में रेलयात्रियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Raliways) ने फिरोजपुर कैंट से भोले नाथ की नगरी हरिद्वार के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. सप्ताह में इस ट्रेन का बुधवार और शुक्रवार को संचालन होगा. इस ट्रेन के संचालन से धर्मनगरी हरिद्वार के लिए दोनों राज्यों के लोगों का सफर आसान हो जाएगा.

Indian Railway Train

पंजाब- हरिद्वार की आवाजाही होगी आसान

समर वेकेशन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़- भाड़ को देखते हुए रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही है. इसी कड़ी में फिरोजपुर कैंट से धर्मनगरी हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेन के संचालन को हरी झंडी दिखाई गई है. इस ट्रेन का यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर दोनों दिशाओं में 2- 2 मिनट का ठहराव दिया गया है. ऐसे में यमुनानगर से हरिद्वार व पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत पहुंचेगी. यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से 18 जून को और हरिद्वार से 19 जून को संचालित होगी.

यह रहेगा शेड्यूल

ट्रेन नंबर 14625, फिरोजपुर कैंट से रात 10.40 बजे रवाना होकर फरीदकोट, कोट कपूरा, भटिंड़ा, रामपुर फूल, बरनाला, दुहरी, नाभा, पटियाला, राजपुरा, अंबाला कैंट होते हुए सुबह 05.24 बजे यमुनानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. यहां 2 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन आगे बढ़ते हुए सहारनपुर व रूड़की से सफर करते हुए सुबह साढ़े 8 बजे हरिद्वार पहुंचेगी.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद के उचाना से यमुनानगर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 14626, हरिद्वार से दोपहर 02.45 बजे फिरोजपुर कैंट के लिए रवाना होगी. रेलवे ने इस स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर ठहराव वाले स्टेशनों पर इसकी अनाउंसमेंट करवानी शुरू कर दी है, ताकि ज्यादा से ज्यादा यात्री इस ट्रेन के सफर का आनंद उठा सकें.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.