पापा को मारने की धमकी ने किया मासूम का मुंह बंद, होती रही यौन शोषण का शिकार

यमुनानगर ।  थाना गांधी नगर की कालोनी में एक 14 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पेट में लगातार दर्द बढ़ने की दिक्कत पर किशोरी ने जब माता-पिता को आपबीती बताई , तब जाकर मामला उजागर हुआ है. किशोरी 4-5 माह की गर्भवती निकली है. पीड़ित किशोरी के अनुसार माता-पिता के काम पर जाते हीं पड़ोसी दंपति उसे बाइक पर घुमाने के बहाने ले जाते थे.

rape

पहली बार एक बंद कमरे में एक लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोप है कि ऐसे ही दंपति उसे 4-5 बार अलग-अलग जगहों पर लेकर गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. इसके बाद आरोपी दंपति मकान छोड़कर चला गया. गर्भवती होने के बाद से किशोरी के चुपचाप रहने की वजह पूछी,तब माता-पिता उसे थाने लेकर गए. जहां पुलिस ने किशोरी के पिता के बयान पर आरोपी दंपति पर केस दर्ज कर लिया है.

गांधीनगर पुलिस को दी शिकायत में किशोरी के पिता ने बताया कि बड़ी बेटी की तबीयत काफी समय से खराब चल रही थी. उसकी मां ने वजह पूछी तो बेटी ने सारी घटना बताई. बेटी ने मां को बताया कि जब आप व पिता काम पर चले जाते थे,तब पड़ोस की किराएदार रिया उर्फ रीटा व उसका पति सोनु उसे बाइक पर घुमाने के बहाने अलग-अलग जगहों पर ले जाते थे. जहां अलग-अलग लड़कों से गलत काम कराया गया.

यह भी पढ़े -  खुशखबरी: जींद के उचाना से यमुनानगर के लिए शुरू हुई सीधी बस सेवा, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

12 अप्रैल को जब बेटी ने रीटा को फोन पर दर्द के बारे में बताया तो उसने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, मैं दवाई दे दुंगी. साथ ही इस बारे में किसी को बताने पर माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी. इसी डर से नाबालिग बेटी चुपचाप रही. पुलिस ने बताया कि मेडिकल जांच के बाद शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. चाइल्ड हेल्पलाइन भी मामले की देखरेख कर रही है. जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.