हरियाणा के इस जिले में रफ्तार पकड़ेंगे विकास कार्य, आचार संहिता हटने का इंतजार; फटाफट देखे लिस्ट

यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर जिले के लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. आचार संहिता लागू होने के चलते जिले में अटके पड़े कई प्रोजेक्ट को बहुत जल्द पंख लगने जा रहें हैं. 4 जून को लोकसभा चुनावों का परिणाम घोषित होने के बाद इन प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू हो जाएगा.

Road Repair

इन प्रोजेक्ट्स पर शुरू होगा काम

जिले में लंबित पड़े प्रोजेक्ट्स की बात करें तो इनमें दिव्य नगर योजना के तहत तीन सड़कों के सौंदर्यीकरण, ओपन एयर थिएटर, डोर- टू- डोर कचरा उठान व निपटान, न्यूली अप्रूव्ड 35 कालोनियों में पेयजल के लिए ट्यूबवेल लगाने सहित अन्य कई परियोजनाएं शामिल हैं. इन प्रोजेक्ट्स के टेंडर से जुड़ी अधिकांश औपचारिकताएं पूरी हो चुकी है.

इन प्रोजेक्ट्स को अमलीजामा पहनाने के लिए 4 जून के बाद एजेंसियों को वर्क अलाट किए जा सकते हैं. इसके अलावा, कई परियोजनाओं के लिए टेंडर रिकाल किए जाने हैं. गलियों व नालियों के निर्माण के अलावा इनमें कई बड़े प्रोजेक्ट्स भी शामिल है. इन कार्यों के लिए पहले एजेंसियों नहीं मिली जिसके कारण 3- 3 बार टेंडर रिकाल करने पड़े हैं.

ओपन एयर थिएटर के लिए इंतजार

ट्विन सिटी को ओपन एयर थिएटर व आडिटोरियम बनाए जाने का प्रोजेक्ट है. इसके लिए सरकार से भी अनुमति मिल चुकी थी, लेकिन आचार संहिता लागू होने के चलते इसकी टेंडर प्रक्रिया भी अधर में लटकी हुई है. इस प्रोजेक्ट पर 46 करोड़ रूपए की लागत राशि खर्च होगी. सेक्टर- 17 में यह चार एकड़ पांच कनाल में बनकर तैयार होगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.