मेरा पानी मेरी विरासत योजना में पंजीकरण की अवधि 15 जुलाई तक बढ़ी

पंचकूला । प्रदेश सरकार इस साल भी किसानों को फसल विविधीकरण योजना के तहत धान की बजाय पानी की बचत करने वाली फसलों की बिजाई करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान करेंगी. हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने फसल विविधीकरण के तहत मेरा ‘पानी- मेरी विरासत योजना’ को खरीफ वर्ष 2021 के लिए भी लागू करने की मंजूरी प्रदान की है.

Webp.net compress image 11

कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि धान की जगह पर पानी की बचत करने वाली अन्य फसलों की बिजाई के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएं.कृषि मंत्री ने कहा कि यह योजना पूरे प्रदेश में लागू होंगी और इस योजना के तहत किसानों को धान की बजाय वैकल्पिक फसलों(कपास, मक्का, दलहन, मुंगफली,तिल, ग्वार, सब्जियां व फल) की बिजाई करनी होगी. इसके लिए किसानों को प्रति एकड़ 7000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी. जो किसान धान की जगह पर खेत में चारा उगाएंगे या अपनी जमीन को खाली रखेंगे,वो भी इस योजना के हकदार होंगे.

यह भी पढ़े -  SPO Panchkula Jobs: पंचकूला में निकली स्पेशल पुलिस ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इंटरव्यू से होगा सिलेक्शन

इस योजना का लाभ उठाने के इच्छुक किसानों को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा. पहले पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 जून 2021 निर्धारित की गई थी लेकिन अब इसे बढ़ाकर 15 जुलाई 2021 किया गया है. बैठक में कृषि मंत्री के साथ कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा और प्रदेश के कृषि महानिदेशक डॉ हरदीप सिंह भी मौजूद थे.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.