हरियाणा में अब आंधी तूफान के साथ होगी बारिश, पढ़ें मौसम विभाग की लेटेस्ट अपडेट

चंडीगढ़ | हरियाणा में मौसम बार-बार तेवर बदल रहा है. घने कोहरे ने दो दिनों से सुबह वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा रखा है तो दिन में तेज धूप के बाद आसमान में बादल छा गए. सोमवार की शाम को एक बार फिर आसमान में घने बादलों के छाने से बारिश के आसार नजर आने लगे. रात का तापमान गिरने से सर्दी तो दिन का तापमान बढ़ने से मौसम गर्म हो गया है.

barish

मौसम विभाग ने मंगलवार को बारिश की संभावना पहले ही जता दी है. इसके बाद एक बार फिर तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है. सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई. चालकों को बत्ती जलाकर एक- दूसरे के पीछे- पीछे चलना पड़ा. कुछ ट्रेनों के देरी से चलने की भी खबर है. 29 जनवरी तक प्रदेश में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है.

किसानों को हो रही परेशानी

इस समय बारिश रबी फसलों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती है. आसमान में बादल छाते ही किसानों को बारिश की उम्मीद नजर आने लगी है. आसमान साफ होने के बाद उन्हें निराश होना पड़ रहा है. कृषि विशेषज्ञों के अनुसार इस समय सरसों और गेहूं की फसल के लिए अच्छी बारिश जरूरी है लेकिन बारिश के साथ ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है. इस मौसम में बारिश अक्सर ओलावृष्टि लाती है जो किसानों की मेहनत को खराब कर देती है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में इन लोगों के घर मुफ्त लगेंगे सोलर पैनल, बैंक गारंटी की नहीं पड़ेगी जरूरत

बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से आज और 25 जनवरी को राज्य के अधिकांश इलाकों में बादल छाए रहने और 26 और 27 जनवरी को गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है..उत्तरी हरियाणा के कुछ हिस्से स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है लेकिन इसके बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की भी संभावना है. जिससे प्रदेश में 28 और 29 जनवरी को आंधी-तूफान और हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.