हरियाणा में छात्र संगठन इनसो ने प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष किया नियुक्त, JJP महासचिव ने दी जानकारी

चंडीगढ़ | छात्र संगठन इनसो ने हरियाणा में प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. जिसमें इनसो के प्रदेश प्रभारी रेवाड़ी निवासी रवि मसित और यमुनानगर निवासी अजय राव को इनसो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. यह घोषणा JJP के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने गुरुग्राम में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर की.

INSO HARYANA

इस मौके पर इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप देशवाल और इनसो के अन्य नेता भी मौजूद रहे. वहीं, दिग्विजय चौटाला ने बताया कि इनसो सामान्य परिवारों से आने वाले छात्र नेताओं को राजनीति में बढ़ावा दे रही है. उन्होंने कहा कि दोनों छात्र नेता इनसो को नई पहचान देंगे। ये दोनों छात्र लंबे समय से इनसो से जुड़े हुए हैं.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.