भिवानी । भिवानी बसों की सुविधा को लेकर छात्रों के साथ अनेक विद्यार्थी संगठनों के नेता सामने आए. सभी छात्र संगठन के नेताओं ने छात्रों के साथ मिलकर बसों की मांग की. भिवानी के सीबीएलयू (CBLU) में पहुंचने के लिए छात्र छात्राओं को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
सीबीएलयू के बाहर बसों को रोकने के लिए विद्यार्थियों ने मांग की
उन्होंने कहा कि यहां ना तो बस रूकती है न ही उनका ठहराव होता है जिसकी वजह से छात्रों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सभी छात्र छात्राओं ने मांग की है कि सीबीएलयू के बाहर बसों के रुकने की उचित व्यवस्था की जाए. जिससे कि छात्र-छात्राएं आसानी से सीबीएलयू में पहुंच सके. छात्र-छात्राओं ने कहा कि शहर से बिल्कुल अलग दूरदराज इलाकों में यूनिवर्सिटी बनाई गई है. जिसकी वजह से उन्हें बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
