मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण के लिए मिलेगा एक और अवसर, जानें विस्तार से यहां

चंडीगढ़ | सरकार ने मेरी फसल- मेरा ब्यौरा पोर्टल दोबारा खोलने का निर्णय लिया है. जिन किसानों ने किसी वजह से पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नही कराया है ऐसे किसान पोर्टल खुलते ही अपनी फसल का पंजीकरण अवश्य कराएं. जिससे उन्हें फसल बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े.

Fasal Katai Kisan

झज्जर के डीसी ने कहा कि मेरी फ़सल- मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने उपरांत ही किसान कृषि संबंधित अनुदान योजनाओं का लाभ ले सकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी किसानों को हरियाणा सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण पंजीकरण करवाना अनिवार्य है.

खेत में कोई फसल नहीं का भी पंजीकरण जरूरी

डीसी ने कहा कि किसानों को चाहिए यदि वह अपने खेत को खाली छोड़ रहे है तब भी ‘‘कोई फसल नही‘‘ का पंजीकरण करवा लें. जिससे कोई और उनकी जमीन का पंजीकरण करवाकर लाभ न ले सके. डीसी ने बताया कि जिन किसानों ने अपनी कृषि भूमि का इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन अभी तक नहीं कराया है, ऐसे किसान आज या कल पोर्टल खुलते ही अपनी फसल का, फसल नहीं कृषि भूमि का पंजीकरण अवश्य कर लें.

किसान इसके साथ ही पोर्टल पर सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, भावान्तर भरपाई योजना व मौसम की वजह से फसलों को होने वाले नुकसान के लिए भी इसी पोर्टल पर ई-क्षती का रजिस्ट्रेशन करवा सकते है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, प्राकृतिक खेती पर मिलेगी आर्थिक सहायता

फसल रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में तेजी लाए किसान

दूसरी ओर, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के तकनीकी अधिकारी डा ईश्वर सिंह जाखड़ ने बताया कि जिला मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल एक बार फिर खुलने जा रहा है. ऐसे किसान जिन्होंने अभी तक अपनी फसल का पंजीकरण नहीं कराया है, वे सभी किसान स्वयं अपने स्मार्ट फोन से या अटल सेवा केन्द्र पर जाकर फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं. यदि किसी प्रकार की कोई समस्या आए तो संबंधित कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.