चंडीगढ़ | हरियाणा बुनियाद लेवल- 1 परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है. अब यह परीक्षा 10 फरवरी को कराई जाएगी. पहले यह परीक्षा 7 फरवरी को होनी थी. शिक्षा विभाग ने परीक्षा के समय में बदलाव के पीछे प्रशासनिक कारण बताया है. इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को शिक्षा विभाग द्वारा एनटीएसई व स्कॉलरशिप के संबंध में नि:शुल्क कोचिंग दी जाती है.
हरियाणा राज्य के 75,018 छात्रों ने फाउंडेशन प्रोग्राम के लिए पंजीकरण कराया है. परीक्षा का परिणाम 14 फरवरी को और दूसरे चरण की परीक्षा 22 फरवरी को जारी की जाएगी. शिक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फाउंडेशन परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं अब परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी.
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
कुरुक्षेत्र के जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सिंह मलिक ने बताया कि फाउंडेशन लेवल-1 परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. साथ ही सभी स्कूल प्रमुखों को छात्रों के एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का निर्देश दिया गया है. फाउंडेशन लेवल-1 परीक्षा के लिए छात्र एडमिट कार्ड buniyaadhry.com/registration/welcome/downloadAdmitCard लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि संबंधित विद्यालय प्रमुख 10 फरवरी 2023 को निर्धारित समय दोपहर 12.30 बजे छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक ले जाने की व्यवस्था करेंगे.
जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. तरसेम कौशिक ने बताया कि फाउंडेशन लेवल दो की परीक्षा के बाद चयनित छात्रों को जेईई, नीट और एनडीए की नि:शुल्क कोचिंग मिलेगी. इन परीक्षाओं के लिए छात्रों की नींव शुरू से ही तैयार की जा सकती है.
