नारनौल में कलयुगी मां का बेरहम चेहरा, बच्चे के हुए छोटे-छोटे टुकड़े

महेंद्रगढ़ | घर से रहस्यमय परिस्थितियों में नारनौल में लापता हुए 2 साल के बच्चे के मामले में गुरुवार को बड़ा खुलासा हुआ है. कलयुगी माँ ने ही अपने दिल के बेटे को मारा था. पुलिस ने नहर की डिग्गी से बच्चे के छोटे- छोटे टुकड़े बरामद किए. इसके बाद, पुलिस ने मां को गिरफ्तार कर लिया. मायके नहीं जाने देने और बच्चे के साथ खेलने नहीं देने से महिला अपने ससुराल वालों से नाराज थी.

Narnaul Baccha

ऐसे हुआ शक

नारनौल के सुराना गांव में दो दिन पहले 2 साल का बच्चा घर से लापता हो गया था. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि जिस वक्त बच्चा लापता हुआ उस वक्त बच्चे की मां और दादी दोनों मौजूद थीं. ऐसे में पुलिस ने अलग एंगल से अपनी जांच शुरू की और बच्ची की मां से पूछताछ की.

पूछताछ में मां ने हत्या कबूल की

पूछताछ में पता चला कि बच्चे की मां ने अपने बेटे प्रति की हत्या कर नहर में फेंक दी थी. इसके बाद पुलिस ने नहर में बच्चे की तलाश शुरू की. नहर में तलाशी के दौरान पुलिस को बच्चे के शरीर के कुछ टुकड़े ट्रंक से बरामद हुए. इसके बाद पुलिस ने अपनी तलाश तेज की तो डिग्गी की मोटर के अंदर बच्चे की टी-शर्ट उलझी हुई मिली.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज के 'अनाथ' डिपो की कहानी सुनकर चौंक जाएंगे आप, रोजाना 350 बसों की आवाजाही; खुद की कोई नहीं

बच्चे को मार कर नहर में फेंक दिया

इसके बाद पुलिस ने मां से सख्ती से पूछताछ की तो मां ने बताया कि उसने अपने बच्चे की हत्या कर घर के पास से गुजर रही नहर में गिरा दिया था. पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि महिला ने अपने बच्चे की हत्या इसलिए कर दी क्योंकि उसके ससुराल वाले बच्चे को उसके साथ खेलने नहीं देते थे और जब उसने पीहर जाने को कहा तो उसे पीहर जाने भी नहीं दिया गया.

डिग्गी में मिले बच्चे के टुकड़े : डीएसपी

डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लेगी. इसके बाद ही और खुलासा हो सकता है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्चे के टुकड़े बरामद किए हैं. इसके बाद उन्होंने और ढूंढा तो डिग्गी की मोटर में बच्चे की टी-शर्ट फंसी हुई मिली.

Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.