ये है Bigg Boss के बाजीगर खिलाड़ी, जिन्होंने शो हारकर भी जीता पब्लिक का दिल

मनोरंजन डेस्क | आज Bigg Boss का फिनाले होने जा रहा है. सभी बिग बॉस देखने वाले फैंस काफी एक्साइटेड है कि बिग बॉस 16 का ताज किसके सिर पर सजेगा. इस समय घर में शिव, अर्चना, प्रियंका, एमसी स्टैंड और शालीन को देखा जा रहा है. इन्हीं में से एक बिग बॉस 16 का विनर होने वाला है. हर बार की तरह ही इस बार शो में कुछ ऐसे कंटेस्टेंट भी आए जिन्होंने लोगों का दिल जीता. इस लिस्ट में सबसे आगे अब्दू रोजिक है. बिग बॉस के इतिहास में कुछ कंटेस्टेंट ऐसे रहे, जिन्होंने भले ही शो ना जीता हो परंतु उन्होंने पब्लिक के दिलों पर राज किया.

BIG BOSS

बिग बॉस के इतिहास में इन खिलाड़ियों ने किया पब्लिक के दिलों पर राज

अब्दू रोजिक: अब्दू रोजिक का कद भले ही छोटा हो परंतु वह हुनर में काफी बड़े हैं. 19 साल के अब्दू इंटरनेशनल संसेशन बन चुके हैं, वह एक सिंगर है. उनकी गायकी और आवाज की दुनिया पहले ही कायल थी. उन्होंने जनवरी महीने में ही बिग बॉस 16 को अलविदा कह दिया था.

उमर रियाज: बिग बॉस 15 में सबसे ज्यादा ट्रेंड करने वाले कंटेस्टेंट उमर रियाज थे. वह पेशे से एक डॉक्टर है, उन्होंने एक कंटेस्टेंट के रूप में इस शो में एंट्री की थी और अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने अपने खेल से लोगों का दिल जीता.

शहनाज गिल: बिग बॉस के इतिहास में सीजन 13 सबसे ज्यादा फेमस और चर्चित सीजन रहा था. इस शो में शहनाज को काफी पसंद किया गया था. शहनाज के मस्तीखोर अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया. इसके बाद, उनकी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला संघ जोड़ी भी जमी.

हिना खान: फेमस एक्टर हिना खान भी बिग बॉस सीजन 11 में नजर आ चुकी है. भले ही वह इस सीजन की विनर ना बनी हो परंतु वह इस शो से काफी पॉपुलर हुई थी और उन्होंने फैन्स का दिल भी जीता था. वहीं, बाहर आने के बाद हिना नें बॉलीवुड में भी डेब्यू किया.

सपना चौधरी: मशहूर डांसर क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी बिग बॉस सीजन 11 में नजर आ चुकी है. उन्होंने इस दौरान खूब वाहवाही लूटी थी. सपना चौधरी ने अपने लुक और वजन को लेकर भी काफी मेहनत की. उसके बाद, वह कई बॉलीवुड सोंग्स में भी नजर आई.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.