भिवानी से मेरठ के लिए शुरू होगी सीधी बस सेवा, ये रहेगा टाइम-टेबल

भिवानी | हरियाणा के भिवानी डिपो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रोड़वेज विभाग ने यहां से सीधा मेरठ के लिए नई बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है. विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार से मेरठ के लिए बस सेवा शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने बताया कि मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग लंबे समय से थी और अब डिपो के बेड़े में नई बसें शामिल होने पर यह सुविधा शुरू करने का फैसला किया गया है.

Haryana Roadways

ये रहेगा टाइम- टेबल

अधिकारी ने बताया कि रोजाना सुबह 5 बजे भिवानी बस स्टैंड से मेरठ के लिए सीधी बस सेवा शुरू हो रही है. इस बस सेवा के शुरू होने से बीच सफर में पड़ने वाले अन्य बस स्टैंड पर भी अतिरिक्त बस सेवा उपलब्ध हो जाएगी. भिवानी से यह बस वाया कलानौर, रोहतक, सोनीपत, बागपत होते हुए मेरठ तक का सफर तय करेगी.

उन्होंने बताया कि लंबी दूरी के इस रूट पर हजारों यात्री प्रतिदिन सफर करते हैं, जिन्हें भिवानी से सीधे मेरठ के लिए बस सेवा उपलब्ध होगी. इसके अलावा, इस रूट पर पड़ने वाले गांव जैसे बामला, खरक व अन्य गांवों के लोगों को भी इस बस सेवा का फायदा पहुंचेगा. डिपो यात्रियों की सुविधा में इजाफा करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.